- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- avadh, lucknowi, mughlai, north indian
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, Main Course, party dish, sunday special
Mutton Bhuna Gosht Recipe: 29 जून को भारत में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप घर में रेस्टोरेंट स्टाइल मटन भुना गोश्त बना सकते हैं। जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं।
दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2023 ) यानी बकरा ईद (Bakra Eid) का त्योहार बड़े जोश के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को कुर्बानी के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 29 जून को मनाई जाने की संभावना है। ऐसे में इस दिन लोग घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। घरों पर इस दिन मेहमान भी आते हैं। कुर्बानी के बाद घर में गोश्त (Mutton Bhuna Gosht) जरूर बनता है।
ऐसे में आप बकरीद के खास मौके पर पारंपरिक भारतीय व्यंजन मटन भुना गोश्त (Mutton Bhuna Gosht Recipe) बना सकते हैं। इस डिश को बकरे के गोश्त से बनाया जाता है।
Ingredients
- 250 ग्राम मटन चाप के पीसेस
- 3 प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 Tbsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- 1 Tbsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 Tbsp धनिया पाउडर
- 2 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 कप दही
- 1 Tbsp काली मिर्च
- 2 दालचीनी
- 3 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 Tbsp कसूरी मेथी
- हरी मिर्च जरूरत के हिसाब से
- 2 से 3 Tbsp तेल
- 2 कप पानी
- 2 Tbsp कोतमीर चॉप की हुई
Method
मटन भुना गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर लें और उसमें तेल और सभी खड़े मसाले डालें।
इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद इसमें मटन, थोड़ा सा नमक और 2 कप पानी डालें।
इसके बाद मटन को 2 से 3 सीटी तक के लिए धीमी आंच पे पकाएं।
इसके बाद एक पैन लें, तेल गरम करके, इसमें प्याज डालकर फ्राई करें।





