- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bihar, bihari, north indian
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, Main Course, sunday special
अगर आपको भी मटन करी का बेहतरीन स्वाद चखना है, तो फिर बिहार की फेमस चंपारण मटन करी बनाएं।
बिहार के भोजन को लेकर जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जिक्र लिट्टी-चोखा की होती है। बिहार के साथ-साथ पूरे भारत में लिट्टी-चोखा इतना प्रसिद्ध है कि इसे बिहार का राष्ट्रीय भोजन भी कहा जाता है। लेकिन, शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि जिस तरह वेज के रूप में लिट्टी-चोखा प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह लगभग पूरे भारत में पश्चिम चंपारण जिले का ‘चंपारण मटन करी’ फेमस है।
इस लेख में हम आपको इस फेमस नॉन-वेज डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। तो आइये जानते हैं।
Ingredients
Method
चंपारण मटन करी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटन को अच्छे से साफ करके किसी बर्तन में रख लीजिए।
अब इस बर्तन में दो चम्मच तेल और हल्का हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दीजिए।
इधर आप एक कुकर में तेल गरम होने के लिए रखें। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा, साबुत मिर्च, तेजपत्ता डालकर कुछ देर फ्राई लीजिए।
2 मिनट बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ प्याज और हल्दी डालकर कुछ देर पका लीजिए।
कुछ देर बाद इसमें मटन के साथ, धनिया पाउडर, काली मिर्च, लौंग दालचीनी और गरम मसाला आदि को डालकर लगभग 7 मिनट पका लीजिए।
7 मिनट बाद इसमें दही और नमक को भी डालकर लगभग 10 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।
10 मिनट बाद आप कुकर को बंद करके, प्रेशर दे दीजिए, 3 सीटी धीमे गैस पर।
अब प्रेशर निकल कर,एक बार अच्छे से मटन को चला लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता और कसूरी मेथी को डालकर 4 से 6 मिनट पकाकर गैस को बंद कर दीजिए।
कुछ देर बाद प्लेट में निकालकर खाने के लिए सर्व करें और फैमिली संग एंजॉय करें





