- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- dinner, Lunch
Namkeen Chawal Recipe: रोजमर्रा के खाने में चावल का सेवन काफी आम होता है. वहीं चावल के बिना कुछ लोगों का खाना कंप्लीट नहीं होता है. हालांकि हर रोज सादा चावल खाकर लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप नमकीन चावल (Namkeen Chawal Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. नमकीन चावल खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. वहीं खाने के साथ नमकीन चावल सर्व करके आप खाने को दोगुना ज्यादा टेस्टी और मजेदार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं नमकीन चावल बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मी में बनाएं स्वादिष्ट सागो शरबत, मिनटों में बनेगा गर्मियों का टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक
Ingredients
Method
नमकीन चावल बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगो दें.
पैन में तेल या घी गर्म करें. फिर इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालकर भूनें.
जीरा चटकने के बाद पैन में प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
फिर पैन में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर1 मिनट तक भूनें.
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक एड करें. कुछ देर भूनने के बाद इसमें भीगे हुए बासमती चावल मिक्स कर दें.
पैन में पानी डालकर ढक्कन लगा दें और इसे 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
वहीं चावल पकने के बाद पैन का ढक्कन हटाएं और पानी के सूखने का इंतजार करें.
अब इसमें मूंगफली, काजू और हरा धनिया डालकर चला दें.
बस आपका नमकीन चावल तैयार है. इसे रायते के साथ गर्मा गर्म सर्व करें.






