- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Dessert
Paal Poli Recipe: मदर्स डे नजदीक आ रहा है. ऐसे में कई लोग मां को मीठा खिलाकर इस खास दिन की शुरुआत करना चाहते हैं. वहीं मदर्स डे पर मां को अपने हाथों से बनी स्वादिष्ट मिठाई खिलाने के लिए आप पाल पोली (Paal Poli Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पाल पोली का नाम फेमस तमिल डिशों की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं इसे तमिल ब्राह्मणों फेवरेट मिठाईयों में गिना जाता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं पाल पोली बनाने की विधि, जिसे फॉलो करके आप मदर्स डे को स्पेशल बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और मजेदार ब्रेड उत्तपम, मिनटों में बनेगा सुबह का बेस्ट ब्रेकफास्ट
Ingredients
- 1 कप मैदा
- ½ कप सूजी
- ¼ कप काजू
- ¼ कप बादाम
- ½ कप चीनी
- ½ लीटर दूध
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चुटकी नमक
- 10-15 केसर
Method
मदर्स डे पर पाल पोली बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी, मैदा, नमक और ½ चम्मच चीनी मिक्स कर लें.
अब इस मिक्सचर में पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. फिर इसे 10 मिनट तक ढक कर रख दें.
इसके बाद पैन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं.
फिर दूध में केसर और चीनी एड करें. 5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
कुछ देर तक दूध को उबालने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के रख दें.
अब मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और लोई की पूरियां बेल लें.
फिर इन पूरियों को तेल में डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल कर दूध के मिक्सचर में डाल दें.






