- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream
आप सभी ने पान तो जरूर खाया है. वैसे पान एक ऐसी चीज है, जो सभी को पसंद आती है. शादी-ब्याह हो या साधारण कार्यक्रम लोग माउथ फ्रेशनर और पार्टी की शोभा बढ़ाने के लिए पान तो रखते ही हैं. पान खाना तो भगवान को भी बहुत पसंद है, इसलिए हर पूजा-पाठ में इस्तेमाल तो होता ही है.
आपने आज तक पान को सिर्फ एक ही तरह से खाया होगा, लेकिन हम आपको आज पान से बनी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो पान फ्लावर की आइसक्रीम (Paan Ice-Cream Recipe) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं घर में कैसे बनाई जाए पान फ्लेवर आइसक्रीम.
Ingredients
- फुल क्रीम दूध डेढ़ लीटर
- गुलकंद आधा कप
- हरी इलायची का पाउडर
- पान के 4 पत्ते
- पान के 4 पत्ते
- ग्रीन फ़ूड कलर
Method
पान से आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले पान की ताजी पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
फिर आप पान के पत्ते, सौंफ, नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और गुलकंद डालकर मिक्सर में पीस लें और इसे एक बर्तन में निकालकर रख दें.
अब आप एक अलग से बर्तन लें और उसमें फुल क्रीम वाले दूध डालकर उसे आधा होने तक उबालें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहे.
अब इसमें एक चुटकी इलायची का पाउडर डालें और दूध गाढ़ा होने पर आंच को बंद कर दें.
अब इस दूध में आप पिसा हुआ पेस्ट डाले और ग्रीन फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
अब इस आइसक्रीम पेस्ट को आइसक्रीम मोल्ड या ट्रे में ट्रांसफर कर दें और रात भर जमने के लिए फ्रिजर में रख दें. आप इसे एल्युमिनियम फॉइल से अच्छे से पैक करके रखें.
अगले दिन तक आपकी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी, फिर आप पान फ्लावर आइसक्रीम सभी को सर्व कर दें.






