- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 38 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
पनीर दो प्याज़ा (Paneer Do Pyaza Recipe), नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना। आएगा भी क्यों ना, यह सब्ज़ी बनती ही इतनी लाजवाब है। पनीर दो प्याज़ा इंडियन डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। हर फंक्शन या शादी में इस डिश की मौजदूगी तो बेहद जरूरी है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। जैसा कि इसके नाम से ही साफ हो जाता है कि ये फूड डिश पनीर और प्याज का कॉम्बिनेशन होती है। पनीर दो प्याज़ा में पनीर के टुकड़ों को एक स्वादिष्ट और मसालेदार ग्रेवी में डिप करके तैयार किया जाता है।
अगर आप भी पनीर का शौक रखते हैं और घर पर ही पनीर दो प्याज़ा (Paneer Do Pyaza Recipe) बनाकर खाना चाहते हैं, तो हम आपको आज पनीर दो प्याज़ा बनाने की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं। इस आसान विधि का पालन कर आप इसे घर में ट्राई कर सकते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पनीर को 2 इंच के चौकोर टुकड़ों में काटकर लें।
फिर 3 प्याज को बारीक़ काट लें और 2 प्याज को चार बराबर टुकड़ों में काट लें और प्याज़ को अलग अलग परतों में निकाल लीजिए।
पनीर को 2 इंच के चौकोर तथा 1/2 इंच मोटे टुकड़ों में काटकर लें। 3 प्याज को बारीक़ काट लें ,तथा 2 प्याज को चार बराबर टुकड़ों में काट लें और प्याज़ को अलग अलग परतों में निकाल ले।
अब आप एक बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
फिर दही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब आप दही में कसूरी मेथी, बेसन और स्वादानुसार नमक डालें और फिर उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
अब पनीर के क्यूब्स को दही के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए मैरिनेट करें।
इसके बाद बाउल को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें मैरिनेट किए हुए पनीर को हल्का सा तल लें।
अब एक फिर पैन में तेल लें और उसमें जीरा, इलायची, हरी मिर्च डालकर तड़कने दें।
अच्छे से तड़क जाने के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज़ का पेस्ट डालें। प्याज के पेस्ट का रंग हल्का भूरा होने तक पकाएं।
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और 3-5 मिनट तक पकाएं।
फिर स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर एक मिनिट तक भूनें।
ग्रेवी जब गाढ़ी हो जाए तो उसमें फ्राई मेरिनेट पनीर के क्यूब्स डाल दें और 1 से 2 मिनट तक और पकने दें।
आप उसमें शिमला मिर्च के बड़े टुकड़े भी दाल सकते हैं।
इस तरह आपकी पनीर दो प्याज़ा की सब्जी बनकर तैयार है।
आप इसे तंदूरी रोटी या लच्छा पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।






