- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 15
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Paneer Pakoda Recipe: नाश्ते में लोगों को अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में चाय पकौड़ा सर्व करना बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. हालांकि प्याज और आलू के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे. लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार चाय के साथ पनीर के पकौड़े (Paneer Pakoda Recipe) परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर का पकौड़ा बनाने की आसान रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सुपर टेस्टी और प्रोटीन रिच स्नैक्स का स्वाद चख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाएं इंस्टेंट कुल्चा सैंडविच, उठा सकेंगे डबल टेस्टी और स्पाइसी स्नैक्स का लुत्फ
Ingredients
- 250 ग्राम पनीर
- 1 कप बेसन
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
पनीर के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
अब बॉउल में बेसन ले लें. फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक एड करें.
फिर इसमें पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिलाएं और गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
इसके बाद पनीर के टुकड़ों को बेसन में डिप कर दें.
अब पैन में तेल गर्म करें और पनीर को बेसन से निकालकर पैन में डाल दें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकौड़ो को प्लेट में निकाल लें और टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें.






