- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
पनीर टिक्का मसाला (Paneer Tikka Masala Recipe), नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना। आएगा भी क्यों ना, यह सब्ज़ी बनती ही इतनी लाजवाब है। पनीर टिक्का नॉर्थ इंडियन डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। हर फंक्शन या शादी में इस डिश की मौजदूगी तो बेहद जरूरी है। इस डिश को चिकन टिक्का का वेज वर्जन माना जाता है। पनीर टिक्का (Paneer Tikka Masala Recipe) बनाने के लिए इसे पहले प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जी के साथ पहले तीखे और चटपटे मसाले में मैरिनेट किया जाता है और फिर तंदूर में ग्रिल किया जाता है।
अगर आप भी पनीर का शौक रखते हैं और घर पर ही पनीर टिक्का मसाला (Paneer Tikka Masala Recipe) बनाकर खाना चाहते हैं, तो हम आपको आज पनीर टिक्का मसाला बनाने की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं। इस आसान विधि का पालन कर आप इसे घर में ट्राई कर सकते हैं।
Ingredients
Method
पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को 1 या 3/4 सेमी़ मोटे चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए।
अगर आप चाहती हैं कि पनीर सॉफ्ट रहे तो उसे नमक के गर्म पानी में कुछ देर भिगोकर रखना सही रहता है।
पनीर टिक्के का मसाला तैयार करने के लिए आप एक बड़े से प्याले में दही लीजिए और साथ में एक टेबल स्पून बेसन, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच से कम नमक और चाट मसाला डाल लीजिए।
फिर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए।
अब पनीर के टुकड़ों को लें और उन्हें दही में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इनके ऊपर अच्छे से मसाले की परत चढ़ जाने तक मिलाते रहिए।
पनीर के टुकड़ों के चारों ओर अच्छे से मसाला लग जाने के बाद, इसे एक प्याले में रखकर 20 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिए ताकि ये अच्छे से सैट हो जाएं।
पनीर टिक्के को सेकने के लिए अब आप एक नॉन-स्टिक पैन में 1-2 छोटी चम्मच तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए।
पैन में एक-एक करके पनीर टिक्का रखते जाइए और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए।
अब फ्राई किए गए पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।
फिर गैस पर कढ़ाई रखकर उसमें तेल/मक्खन डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें धनिया बीज, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर तड़का लगाएं।
अब कढ़ाई में काजू डालकर उसे करीब एक मिनट तक फ्राई करें और फिर इसमें प्याज का पेस्ट डाल दें। प्याज का पेस्ट मीडियम फ्लेम पर लाइट गोल्डन होने तक पकने दें।
अब उसमें टमाटर का पेस्ट और नमक डाल दें। जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला मिला दें और इस मिश्रण को कम से कम एक मिनट तक फ्राई होने दें।
जब ग्रेवी अच्छे से उबलने लगे तो उसमें कसूरी मेथी डाल दें।
ग्रेवी अच्छे से पकने के बाद पनीर टिक्का डालकर उसे लो फ्लेम पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं।
ग्रेवी गाढ़ी हो जाने के बाद उसमें क्रीम या मलाई डालकर उसे एक मिनट तक फ्राई होने दें और फिर गैस बंद कर दें।
इस तरह आपकी पनीर टिक्का मसाला रेसिपी तैयार हो चुकी है।
अंत में इस पर कटा हुआ हरा धनिया गार्निश कर सर्व करें।
इस तरह स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला रेडी हो जाएगा।






