- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, party dish, starter
पनीर से बनी डिश वेज और नॉनवेजिटेरियन्स सभी को पसंद आती है. पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
ऑफिस की दिनभर की थकान या खराब मूड को ठीक करने के लिए खाने से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है. जब हम हार थक कर शाम को घर आते हैं तो हमें समझ में नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए. अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो आप पनीर टिक्का को ट्राई कर सकते हैं. पनीर से बनी डिश वेज और नॉनवेजिटेरियन्स सभी को पसंद आती है. पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. किसी भी पार्टी या सेलिब्रेशन में आपको स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स तक में पनीर से बने व्यंजन देखने को मिल जाएंगे. पनीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी.
Ingredients
- 300 ग्राम क्यूब्स के आकार में कटा हुआ पनीर
- 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 कप भुना हुआ बेसन
- 1 शिमला मिर्च
- 2 टमाटर
- 2 प्याज
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 2 चुटकी पिसा हुआ गरम मसाला पाउडर
- नमक आवश्यकतानुसार
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ चाट मसाला,
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 कप सादा दही
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
Method
इस आसान डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर के क्यूब्स में बड़े टुकड़े काट लें.
इसके बाद शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काटें
अब एक बाउल में दही डालें और उसे तब तक फेंटे जब तक कि दही स्मूद नहीं हो जाता है.
फिर इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर समेत अन्य सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
इसके बाद गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखें.
पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर डाल दें और मिलाएं.






