- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, indo-chinese, north indian
- Course
- Breakfast, party dish, Snack, Snacks
घर पर बनाएं पनीर टिक्की फ्रैंकी और मेहमानों को करें इंप्रेस अपने अलग अंदाज से।
खाना बनाने का शौक हर किसी को होता है। शौकीन लोग हर रोज अपने किचन में कुछ ना कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। घर आए मेहमानों को भी नई-नई डिशेज बनाकर खिलाते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई नई डिश नहीं सूझ रही है तो आप अपने घर पर पनीर टिक्की फ्रैंकी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह तैयार करें स्वादिष्ट व चटपटा पनीर फ्रैंकी।
Ingredients
Method
पनीर फ्रैंकी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें। फिर उबले हुए आलूओं को छीलकर इन्हें मैश कर लें।
पनीर को घिसकर कद्दुकस कर लें। अब इसमें आलू, नींबु का रस, हल्दी पाउडर, आमचूर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इसमें बारीक कटा हुआ हरी धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसके लंबे आकार के कबाब बना लें।
गैस पर मध्यम आंच पर एक तवे चढ़ाए और इसमें थोड़ा तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इन बने हुए कबाबों को डालकर सेक लें। इन कबाबों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
गाजर और बंदगोभी को पतला-पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें। अब इसमें चाट मसाला और नमक मिला दें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
कबाब को तवे से निकालकर एक प्लेट में रखें। अब इस तवे पर मैदे को बनी रोटी रखें और हल्का गर्म होने दें। रोटी के गर्म होने पर इसमें एक पनीर कबाब रखें ऊपर से थोडा़ सा गाजर और बंदगोभी का सैलेड डालें। इसमें थोडा़ सा चाट मसाला और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़कें।
तैयार है आपकी पनीर फ्रैंकी रोल, इसे आप गरमा गरम ही सर्व करें। इसे आप अपने पसंद के किसी भी सॉस के साथ बच्चों को सर्व कर सकती हैं।






