- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Parsi
- Course
- Appetizer, party dish, Snack
अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपके लिए मटन का कटलेट बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं जिसे आप ब्रेकफास्ट में तैयार कर सकते हैं।
Parsi Mutton Cutlet: मटन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत को माना जाता है। हालांकि, मटन को ज्यादातर लोग पार्टी या फिर खास मौके पर खाना पसंद करते हैं। मगर आप ऐसा न करें और मटन को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। यह खाने में बेहद टेस्टी और पौष्टिक होता है।
अक्सर लोग मटन का कोरमा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मटन कटलेट खाया है? जी हां, मटन कटलेट एक ऐसी रेसिपी है जिसे ब्रेकफास्ट में आराम से शामिल किया जा सकता है। हालांकि, मटन कटलेट हर किसी को बनाना नहीं आता, कई बार यह सख्त बनता है।
अगर आपके साथ ऐसा ही होता है तो हमारी बताई गई रेसिपी से कटलेट जरूरी बनाएं और अपने आहार में जरूरी शामिल करें। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम मटन कीमा
- 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2 से 3 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लौंग-दालचीनी पाउडर
- 2 बड़े उबले आलू
- कुछ पुदीना के पत्ते
- 1 टेबल स्पून धनिया
- 3 अंडे
- तेल
Method
सबसे पहले आप कीमा को एक कटोरे में लेकर उसे अपने हाथों से 3-4 मिनट तक मसाज कर लें। फिर इसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, लौंग-दालचीनी पाउडर, मसले हुए आलू, पुदीना, धनिया और नमक डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
अब गोल पैटीज़ बना कर कटलेट को दोनों तरफ से ब्रेड क्रम्ब्स से लपेट लें। फिर 30 मिनट के लिए इसे रेफ्रिजरेट में रख दें।
अब अंडे को फेटेंं और इस कटलेट को अंडे के मिश्रण में कोट करें। गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें।






