- Prep
- 25 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- desi chinese, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, starter, sunday special
चिकन से बनी हर डिश नॉन वेज लोगों के लिए लाजवाब होती है। सर्दियों के मौसम में चिकन खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके शरीर को गर्मी देता है। शादियों और पार्टियों में यह डिश काफी लोकप्रिय है। हनी चिकन नाम से ही सुनने में इतना स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसका स्वाद और भी लाजवाब होता है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ की जाए कम है। आप इसे रविवार के दिन घर में अपने परिवार वालों को बनाकर खा सकते हैं।
हनी चिकन बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं है। आपने इस डिश को शादी या पार्टी या होटल में जरूर खाया होगा। हो सकता है आपके मन में आया भी हो कि इस डिश को घर पर बनना चाहिए और घर पर बनाने के बाद डिश का स्वाद आपसे बिगड़ गया हो। लेकिन, आप फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हनी चिकन रेसिपी के बारे में बताएंगे। जब आप इसे घर पर बनाएंगे, तो आपको ये डिश बहुत पसंद आएगी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप हनी चिकन को बनाने के लिए चिकन के टुकड़ों को मैदा, नमक और मसाले के घोल में डूबा कर मैरीनेट करें आधा घंटा के लिए।
फिट कॉर्नफ्लोर से कोट करें और गर्म तेल में फ्राई करें।
इसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
अब एक पैन में गरम करके थोड़ा सा तेल डालकर, एक बड़ा चम्मच मस्का डालें, फिर इस में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें।
प्याज और शिमला मिर्च डाल लें। हल्का 3 से 4 मिनट पका लें, अब इसमें सोया सॉस, विनेगर, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और शहद मिला लें। फिर इसे अच्छी तरह मिला लें। अब फ्राई किए हुए चिकन के पीसेस को डालकर उसे अच्छी तरह सॉस के साथ मिक्स कर लें।
इसे धीमी से मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। अब आपका हनी चिकन बनकर तैयार है। इस डिश को सभी को सर्व करें।






