- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- party dish, Snack, Snacks, starter
शाम की चाय का मतलब कुछ टेस्टी स्नैक. जिसमें समोसे या कोई भी पकवान के बिना चाय का समय अधूरा माना जाता है. ऐसे मैन हम लाएं हैं बिल्कुल अलग और टेस्टी क्रिस्पी चीज़ी गार्लिक पनीर पॉकेट्स की रेसिपी!
दिन भर के काम के बाद रिलेक्स करने और फैमिली के साथ बॉड के लिए शाम की चाय परफेक्ट टाइम है. भारतीय परिवार पीढ़ियों से चाय के दीवाने रहे हैं, इस प्यार को अपने बच्चों तक पहुंचाते हैं. प्यार की चाय हमारे देश के भीतर गहराई तक बहती है. शाम की चाय का मतलब कुछ टेस्टी स्नैक. जिसमें समोसे के बिना चाय का समय अधूरा माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें हर बार रेगुलर आलू समोसा खाना होगा! समोसा के लिए हमारे प्यार ने हमें एक यूनिक समोसा रेसिपी खोजने में मदद की है जिसमें पनीर की स्वादिष्ट फिलिंग है. जिसे आप चाय के समय बना कर अपनी फैमिली को खिला सकते हैं.
Ingredients
Method
एक बड़े कटोरे में पनीर को कद्दूकस कर लीजिए, साथ ही में चीज़ को भी, इसके साथ हरा प्याज़ का साग, सारे मसालें,नमक, शक्कर, दही, लहसून कद्दूकस किया हुआ और मेयो डालकर अच्छे से मिला लें।
एक ब्रेड लेकर उसे बेलन के सहायते से बेल लें, थोड़ा पानी लगाए उसपे, फिलिंग को शामिल करे बीच में, दूसरे बेले हुए ब्रेड की स्लाइज और हल्का भीगा हुआ लगाकर इसे चिपका दे, एक ग्लास के मदद से कट लें और फोर्क से उसे सील कर दें।
गरम तेल में क्रिस्पी होने तक फ्राई करें गरमा गरम अपनी पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ परोसें






