- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, party dish, Snacks
स्नैक्स में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो पोटेटो ब्रेड रोल ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद लाजवाब लगता है. अधिकतर लोग नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में क्रिस्पी ब्रेड के साथ पोटेटो की सॉफ्टनेस से स्नैक्स में स्वाद का तड़का लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं पोटेटो ब्रेड रोल बनाने की विधि.
बच्चों से लेकर बड़ों तक में स्नैक्स में कुछ नया खाने की क्रेविंग होती है. अधिकतर लोग नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में क्रिस्पी ब्रेड के साथ आलू की सॉफ्टनेस से स्नैक्स में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. पोटेटो ब्रेड रोल (Potato Bread Roll) आप फटाफट बना सकते हैं. इसके लिए ब्राउन ब्रेड भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं पोटेटो ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
नाश्ते में ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें.
अब इसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, चना मसाला, पुदीना पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें.
इसके बाद बॉउल में हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर दें. फिर इसे बेलन से बेलकर पतला कर लें.
इसके बाद ब्रेड पर चिली सॉस और टोमैटो सॉस अप्लाई करें.
फिर आलू के मिक्सचर का रोल बनाकर ब्रेड के एक किनारे पर रखें और ब्रेड को रोल कर दें.
अब गैस पर तवा गर्म करें और इसपर बटर लगाकर ब्रेड को सेंक लें.
बस आपका ब्रेड रोल तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ नाश्ते में सर्व करें.






