- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- bread parcel, Domino's style Bread parcel, Domino's Style Bread parcel Recipe
- Course
- party dish, Snack, Snacks
डोमिनिस स्टाइल ब्रेड पार्सल को आप सुबह या शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं. यह बहुत टेस्टी लगता है. इसे चटपटी स्वादिष्ट नाश्ता आपने नहीं खाया होगा कहीं सिवाय डोमिनोज पर!
पनीर और ब्रेड खाने की ऐसी दो चीजें हैं, जिनसे कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं. पनीर की सब्जी, स्नैक्स, पराठे और पकौड़े आदि बनते हैं. वहीं, ब्रेड से सैंडविच, मिठाई समेत कई चीजें बनाई जा सकती हैं. अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है और ये दोनों चीजें आपके किचन में हैं तो आप फटाफट नाश्ते के लिए इनसे पनीर ब्रेड पार्सल हैं. पनीर ब्रैड पार्सल बनाना जितना आसान है, उतना ही टेस्टी भी लगता है. बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं. आप इमसें उबली हुई सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं. साथ ही इसे बनाने के लिए आटा ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. जानिए, इसे बनाने का आसान तरीका.
Ingredients
Method
तो दोस्तों बिना देर किये इस रेसिपी को बनाना स्टार्ट करते है । इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में अमूल बटर को ले और इसके साथ 1 स्पून बारीक़ कटा हुआ लहसुन , 1 स्पून पिज़्ज़ा सीजनिंग , 1 स्पून चिली फ्लेक्स को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर दें.
इसके बाद आप इसको 10 से 15 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर ले ,गर्म करने के बाद आप इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया को डाल दे और इसको अच्छे से मिक्स कर दे .
इसके बाद आप एक बड़े कटोरे में 2 स्पून सरसों का तेल , 1 स्पून डेगी मिर्च पाउडर , 1 स्पून धनिया पाउडर , 1/2 स्पून गरम मसाला पाउडर और अपने स्वाद के अनुसार नमक को डाल दे और इन सबको अच्छे से मिक्स कर दे .
इसके बाद आप इसमें 2 बड़े स्पून दही , 1/4 स्पून काली मिर्च पाउडर , 1/4 स्पून भुने हुए जीरा पाउडर को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर दे .
इसके बाद आप इसमें 1 बड़े प्याज को कट करके , 1 शिमला मिर्च कट करके , 2 टमाटर को बारीक़ कट करके , 150 ग्राम पनीर , 1 स्पून लहसुन को बारीक़ कट करके , छोटा अदरक का टुकड़ा को डालकर इन सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर दे .और फिर इसको 10 मिनट के लिए ढककर रख दे .
इसके बाद एक कड़ाई को ले और इसमें 1 स्पून सरसों का तेल डालकर गर्म करे, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें मरिनेट किये हुए सब्जिया और पनीर को डाल दे .और इसको अच्छे से फ्राई कर ले .
इसके बाद आप एक कटोरे में 3 बड़े स्पून म्युनिज को ले और इसके साथ आप इसमें 2 स्पून हरी चटनी को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर ले .
इसके बाद आप ब्रेड को ले और इसको बेलन से बेल ले .और इसके बाद आप गार्लिक बटर को लगा दे और इसके बाद आप इसके उपर मिंट मुएनिज को लगा दे .इसके बाद आप इसके उपर पनीर और सब्जियों का डो को रख दे .और फिर इसके उपर आप चीज को डाल दे फिर ब्रेड को आप कार्नर से उठाकर इसको सिल कर दे .
इसके बाद आप स्टील की प्लेट को ले और फिर इसके रैपर को लगा दे रैपर लगाने के बाद आप ब्रेड को इसके उपर रख दे . फिर इसको गर्म कड़ाई में रखकर ऊपर से ढक दे और इसको तब तक पकाए जब तक की यह गोल्डन ब्राउन न हो जाये .
इसके बाद आप देख्नेगे की आपका स्वादिष्ट और चटपटा ब्रेड का नास्ता बनकर तैयार हो चूका है अब आप इसको सर्व कर सकते है .






