- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, party dish, starter
पनीर से बनी डिश वेज और नॉनवेजिटेरियन्स सभी को पसंद आती है. पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
ऑफिस की दिनभर की थकान या खराब मूड को ठीक करने के लिए खाने से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है. जब हम हार थक कर शाम को घर आते हैं तो हमें समझ में नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए. अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो आप पनीर टिक्का को ट्राई कर सकते हैं. पनीर से बनी डिश वेज और नॉनवेजिटेरियन्स सभी को पसंद आती है. पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. किसी भी पार्टी या सेलिब्रेशन में आपको स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स तक में पनीर से बने व्यंजन देखने को मिल जाएंगे. पनीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
इस आसान डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर के क्यूब्स में बड़े टुकड़े काट लें.
इसके बाद शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काटें
अब एक बाउल में दही डालें और उसे तब तक फेंटे जब तक कि दही स्मूद नहीं हो जाता है.
फिर इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर समेत अन्य सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
इसके बाद गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखें.
पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर डाल दें और मिलाएं.
अब गर्म तेल को दही के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें.
इसके बाद पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से कोट कर मैरिनेट करें.
इसके बाद बाउल को ढककर फ्रिज में 2 घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें.
फिर आप ओवन को चालू करें और इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर 6-8 मिनट तक प्रीहीट होने दें.
टिक्का के लिए आप आयरन की स्कीवर्स का उपयोग करें तो पहले उसे तेल से चिकना कर लें और अगर लकड़ी की स्कीवर्स यूज करें तो पहले उसे 15 मिनट ठंडे पानी में भिगोएं.
अब स्कीवर्स पर मैरिनेट किया पनीर, प्याज और शिमला मिर्च सही तरीके से लगाएं.
स्कीवर्स पर सभी चीजों को ठीक ढंग से व्यवस्थित कर देने के बाद इसे एल्यूममिनियम फॉयल पर रखकर टिक्का पर ब्रश की मदद से मक्खन लगाएं और 10 मिनट के लिए ओवन में रखकर पकाएं.
इसके बाद टिक्का को पलटें और 5 मिनट के लिए और पकाएं, जब तक पनीर के किनारे गोल्डन ब्राउन न हो जाएं.
अब टिक्का प्लेट में रख लें और ऊपर से चाट मसाला और नींबू रस छिड़ककर हरी चटनी के साथ परोसें.






