- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, party dish, Snack
बच्चे छुट्टियों में अक्सर कुछ स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप ब्रेड और मलाई से सैंडविच बना सकते हैं। इस सैंडविच का स्वाद बच्चों को पिज्जा जैसा लगेगा, जिसे देखते ही खाने पर टूट पड़ेंगे। जानिए कैसे बनाते हैं मलाई सैंडविच?
ज्यादातर घरों में नाश्ते में ब्रेड या उससे बनी चीजें बनाकर खाते हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा सैंडविच पसंद होता है। ब्रेड से आलू टोस्ट, वेज सैंडविच, चीज सैंडविच, दही सैंडविच और मलाई सैंडविच भी बनाया जाता है। सैंडविच में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंदीदा सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको फटाफट बनने वाला क्रीमी और टेस्टी मलाई सैंडविच बनाना बता रहे हैं। इस सैंडविच के आगे चीज पिज्जा का स्वाद भी फीका लगेगा। जानिए कैसे बनाते हैं मलाई सैंडविच।
Ingredients
Method
सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें मलाई में मिला लें।
मलाई में नमक, मिर्च और ऑरिगैनो अपने स्वाद के हिसाब से मिक्स कर लें।
अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इसके ऊपर तैयार किया बैटर लगा दें।
मलाई वाला मिक्सचर आप अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं।
अब ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो डालें और ऊपर से एक ब्रेड और लगा दें।
अब इसे तवे पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें बटर लगाकर सेंक लें।






