- Prep
- 20 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
रोस्टेड चिकन मसाला का स्वाद खाने में बहुत ही बढ़िया लगता है. इसे घर पर बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं है. अगर आप एक बार इसकी रेसिपी जान लें तो परफेक्ट बनाना सीख जाएंगे.
नॉन वेज लवर्स घर पर कई तरह के चिकन बनाकर अलग-अलग टेस्ट ट्राई करते हैं. लेकिन रोस्टेड चिकन घर में बनाना सभी को मुश्किल लगता है. ऐसे में अधिकतर लोग रेस्टोरेंट जाकर खाना या ऑर्डर कर मंगाना पसंद करते हैं. हम आपको घर पर ही रोस्टेड चिकन मसाला बनाने की पूरी विधि बता रहे हैं, जिससे आप अपने हाथों का लाजवाब स्वाद ले सकेंगे.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चिकन को धोकर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मैरिनेट करने की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में चिकन को मेरिनेट करके एक घंटे के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करने के लिए रखें।
तेल के गरम होते ही प्याज डालकर भून लें। उसके बाद प्याज को सुनहरा होने दें फिर उसी तेल में मैरिनेट किए हुए चिकन को फ्राई कर लें। जब आपका चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे एक बाउल में निकाल लें और गैस बंद कर दें।
अब प्यूरी बनाने के लिए एक दूसरे पैन में तेल गर्म कर लें। फिर तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, हरी मिर्च और फिर टमाटर प्यूरी डालकर भून लें।
अब आप फ्राई किया हुआ चिकन डालें और प्यूरी को पूरी तरह सूख जाने तक कलछी से लगातार चलाते रहें। जब चिकन और मसाले अच्छे से भून जाएं तो इसमें फिर से थोड़ा और पानी डालें। फिर गरम मसाला मिलाकर गैस बंद कर दें।
अब आपका रोस्टेड चिकन मसाला तैयार है। तले हुए प्याज़ या हरे प्याज़ से सजाकर सर्व कर दें।






