- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Pista Kulfi Recipe In Hindi: कुल्फी का नाम सुनते हीं हमारी जीभ लपलपाने लगती है। बड़े क्या, छोटे क्या, सभी के मन को कुल्फी बहुत ही पसंद आती है। बाजार में मिलने वाली पिस्ता कुल्फी (Pista Kulfi) खाने में बहुत हीं लाजवाब होने के साथ दिखने में भी आकर्षक लगती है।

जब यह पिस्ता कुल्फी (Pista Kulfi) घर पर बन जाएं, तो क्या हीं कहना है। इस पिस्ता कुल्फी को आप घर बैठे भी बना सकते हैं और बाजार जैसा स्वाद भी पा सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको गर्मी में खाई जाने वाली पिस्ता कुल्फी की पूरी रेसिपी (Pista Kulfi Recipe In Hindi) बताऐंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- दूध फूल क्रीम
- चीनी
- इलायची पाउडर
- ¼ कप पिस्ता
- ¼ कप बादाम
- केसर
- मलाई
- कुल्फी मोल्ड्स
Method
सबसे पहले आप मीडियम आंच पर एक पैन में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें और दूध जब आधा हो जाएं तो उसमें चीनी मिलाकर उसे धीमी आंच पर दूध गाढ़ा होने दें और इसमें मलाई को डाल दें। फिर इसके अंदर पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर को डालकर मिक्स कर लें और गैस को बंद कर दें।






