- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 26 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Punjabi
- Course
- Lunch
Punjabi Dal Tadka Recipe: दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिसके चलते कई लोग डेली डाइट में दाल को शामिल करना पसंद करते हैं. हालांकि हर रोज एक जैसी दाल खाकर लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो पंजाबी दाल तड़का (Punjabi Dal Tadka) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. जिसकी मदद से आप मिनटों में रेसेटोरेंट स्टाइल दाल तैयार कर सकते हैं.
पंजाबी खाना कई लोगों का फेवरेट होता है. खासकर स्पाईसी और लजीज डिश खाने के शौकीन लोग अक्सर पंजाबी फूड को तवज्जो देते हैं. ऐसे में पंजाबी दाल तड़का बनाकर आप लंच में स्वादिष्ट और हेल्दी डिश परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं पंजाबी दाल तड़का की आसान रेसिपी के बारे में.
ये भी पढ़ें – पनीर रोस्टी रेसिपी (Paneer Roastie Recipe)
Ingredients
Method
पंजाबी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकरपानी में भिगो दें. अब 20-30 मिनट बाद दाल को छानकर कुकर में डालें. इसमें पानी,हल्दा पाउडर और नमक एड करें. फिर दाल को 3-4 सीटी लगने तक गैस पर पकाएं.
पैन में घी या तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और सरसों केबीज डालें. जीरा और सरसों चटकने के बाद पैन में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्चडालकर भूनें. 1-2 मिनट तक पकाने के बाद पैन में टमाटर एड करें.
टमाटर सॉफ्ट होने के बाद पैन में धनिया पाउडर और लालमिर्च पाउडर मिक्स करें. अब 1-2 मिनट तक पकाने के बाद कुकर की दाल को पैन में पलटदें और 5-10 मिनट तक दाल में उबाल आने का इंतजार करें.
बस आपकी पंजाबी दाल तड़का तैयार है. अब इसे हरा धनिया सेगार्निश करके गर्मा गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें.



