- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
Paneer Roastie Recipe: पनीर की डिशें कई लोगों की फेवरेट होती हैं. ऐसे में लोग अक्सर पनीर की सब्जी, पनीर के पराठे और पनीर टिक्का जैसी चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी पनीर रोस्टी का स्वाद चखा है. जी हां, सुबह के नाश्ते में पनीर रोस्टी (Paneer Roastie) सर्व करना बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. पनीर रोस्टी की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं.
ब्रेकफास्ट में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए पनीर रोस्टी बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. वहीं हरी चटनी के साथ पनीर रोस्टी सर्व करके आप इसे दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर रोस्टी की आसान रेसिपी के बारे में.
ये भी पढ़ें – चावल की पूरी की रेसिपी (Rice Flour Poori Recipe)
Ingredients
Method
पनीर रोस्टी बनाने के लिए बॉउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसे10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
पैनमें तेल गर्म करें. अब इसमें सरसों के बीज डालें. सरसों के बीज चटकने के बाद पैनमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च, कॉर्न, गाजर और मटर डालकर पकाएं.
सब्जियांसॉफ्ट होने के बाद पैन में कद्दूकस की हुई पनीर एड कर दें. अब इस मिक्सचर को सूजीके बॉउल में मिलाएं. फिर इसमें इनो डालें और इनो को एक्टिव करने के लिए ऊपर सेथोड़ा पानी डाल दें.
अब पैन गर्म करें और इसपर तेल अप्लाई करें. इसके बाद सूजी के मिक्सचर को पैन मेंडालकर फैलाएं और दोनों तरफ ऑयल लगाकर इसे लो फ्लेम पर पका लें.
बसआपकी पनीर रोस्टी तैयार है. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ नाश्ते में सर्वकरें.






