- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish, summer dishes
गर्मी के मौसम में खाने के साथ अपने परिवार को रायता जरूर परोसें। इससे उनके शरीर को काफी आराम मिलेगा।
अगर गर्मी के इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, तो खाने पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लोग गर्मी के मौसम में ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग काफी हल्का खाना पसंद करते हैं।
कहा जाता है कि गर्मी में दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि दही में पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसे में इस मौसम में आपको बाजारों में भी लस्सी बिकती हुई मिल जाएगी। घर में खाने के लिए भी लोग दही जमाकर रखते हैं।
आप चाहें तो दही का सेवन रायते के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन सही तरीका बनाने का उन्हें अनुमान नहीं होता है, तो चलिए हम आपको बताते हैं बूंदी रायता की रेसिपी
Ingredients
Method
बूंदी का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को एक गहरे बाउल में लगभग आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से फेटे.
इसके बाद आप दही में जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें.
सब सामग्री डालने के बाद एक बार फिर आप दही को फेटे.
अब इस दही में बूंदी और कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.
इस प्रकार आपका स्वाद से भरपूर बूंदी का रायता बनकर तैयार है.




