- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
मीठा खाने के शौकीनों को डिनर के बाद कोई मिठाई जरूर चाहिए होती है। अक्सर डेजर्ट में मिठाई, हलवा या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप घर में रसमलाई खिलाकर भी परिवार वालों को खुश कर सकते हैं। रस मलाई एक क्लासिक और पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो दूध के ठोस पदार्थों से बनाई जाती है और मीठे दूध से बनी रबड़ी में भिगोई जाती है। बाजार में बनी रसमलाई तो सभी ने कई बार खायी होगी लेकिन घर पर बनी इस स्वीट डिश का स्वाद मुंह में एक अलग ही जायका घोल देगा। तो चलिए अब देर ना करते हुए आप भी घर पर बनाएं स्वादिष्ट रस मलाई।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में दूध डालकर उबलने दे। जब दूध उबलने लगे , तो इसमें नींबू का रस डाल दीजिए।
अब उसे चम्मच से चलाते रहें, जबतक छैना ना बन जाए। अब छैना को एक सूती कपड़े में डालकर पानी से धो लें, ताकि नींबू का खट्टापन दूर हो जाए।
अब आप छैना से सारा पानी निचोड़ लें और छैना को कपड़े में ½ घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए।
अब आप छैना को हाथ से मसलते हुए नरम आटा गूंथ लें, ताकि आटा अच्छे से गूंथ जाए।
इसके बाद आटे की 8-10 लोइयां तोड़कर हथेलियों पर गोल आकार के पेड़े बना लें।
अब इसे हथेली से दबा कर चपटा आकार में तैयार कर लें। अब आप एक पैन में 1 कटोरी पानी और 1/2 कटोरी चीनी डालकर चीनी घुलने तक उबाल लें।
अब इसमें आटा डालकर पैन को ढककर 4- 5 मिनट तक पका लें।
फिर आटे को चाशनी से बाहर निकाल लीजिए।
इसके बाद आप दूध को एक पैन में ऊबाल लें, जबतक कि वो आधा ना रह जाए।
जब दूध आधा हो जाए तो चीनी डालकर घुलने तक पका लें।
अब आप इसमें इलायची पाउडर, केसर, मक्के का आटा डालकर चमचे से चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें।
अब गैस बंद कर दें और इसमें रसगुल्ला डालकर बादाम और पिस्ते से गार्निश करके 1- 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
अब आपकी रसमलाई बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






