- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast
Rava Dosa Recipe: साउथ इंडियन डिशों में डोसा कई लोगों का पसंदीदा भोजन होता है. मगर घर पर बना डोसा अक्सर नरम और मुलायम हो जाता है. ऐसे में मार्किट जैसा क्रिस्पी डोसा (Rava Dosa Recipe) बनाने के लिए आप रवा डोसा की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. घर पर रवा डोसा बनाना चंद मिनटों का काम होता है. वहीं ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है. तो आइए जानते हैं रवा डोसा बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – लंच में बनाएं भिंडी और प्याज की सब्जी, बड़ों के साथ-साथ बच्चों की भी बन जाएगी फेवरेट
Ingredients
Method
रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी और चावल का आटा मिक्स कर लें.
अब इसमें जीरा, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर पानी डालते हुए डोसे का बैटर तैयार कर लें.
डोसे का बैटर को कुछ देर तक ढक कर रख दें.
वहीं कटोरी में हरी मिर्च, काली मिर्च, काजू और अदरक मिला लें
अब नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म करें. फिर गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें.
इसके बाद पैन पर तेल लगाएं और डोसे का बैटर डालकर गोल घुमाते हुए फैलाएं.
फिर इसके ऊपर काजू और काली मिर्च का मिक्सचर स्प्रेड कर दें.
डोसे को कुछ देर पकाने के बाद प्लेट पर निकाल लें.
बस आपका रवा डोसा तैयार है. नारियल की चटनी के साथ कुरकुरा रवा डोसा सर्व करें.






