- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks, summer drinks
Sattu Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लोग टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं. ऐसे में आप सत्तू आम पना (Sattu Aam Panna Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. सत्तू का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है. जिसकी मदद से आप गर्मियों को भी गुडबाय कह सकते हैं. तो आइए जानते हैं सत्तू आम पना बनाने की विधि. जिसकी मदद से आप महज 10 में टेस्टी और सुपर हेल्दी ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में बनाएं क्रीमी मैंगो कस्टर्ड, 10 मिनट में बनेगी गर्मियों की बेस्ट रेसिपी
Ingredients
- 2 कच्चे आम
- 2 चम्मच सत्तू पाउडर
- 4-5 पुदीने के पत्ते
- ½ चम्मच काला नमक
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच सौंफ का पाउडर
- 1 चम्मच जलजीरा पाउडर
- 3 चम्मच गुड़ का पाउडर
- 1 ½ कप पानी
- आइस कयूब्स
Method
सत्तू आम पना बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर पीस लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में आम का पेस्ट और सत्तू पाउडर ले लें.
फिर इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, गुड़ का पाउडर, पुदीने के पत्ते, सौंफ पाउडर और जलजीरा पाउडर डालें.
अब मिक्सर में पानी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें.
फिर इसे सर्विंग गिलास में पलटें. बस आपका सत्तू आम पना तैयार है. इसमें आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें.






