- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, fruit dishes, summer dishes
Mango Custard Recipe: गर्मी के मौसम में लोग आम की मदद से कई डेजर्ट्स बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. मैंगो कस्टर्ड क्रीमी होने के साथ-साथ काफी स्वादिष्ट भी होता है. वहीं गर्मियों में मैंगो कस्टर्ड आपका फेवरेट डेजर्ट भी बन सकता है. तो आइए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि. जिसे फॉलो करके आप परफेक्ट रेसिपी रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – किचन में फटाफट से बनाएं बादाम वाला दूध, बनेगा गर्मियों का सुपर टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक
Ingredients
Method
मैंगो कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर लें.
अब बचे हुए दूध को पैन में गर्म करें और इसमें चीनी एड कर दें.
वहीं दूध में उबाल आने के बाद पैन में कस्टर्ड पाउडर का घोल डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं.
इसके बाद पैन में मैंगो प्यूरी और इलायची पाउडर मिक्स कर दें.
फिर इस मिक्सचर को किसी बर्तन में पलटें और ठंडा होने के बाद इसे प्लास्टिक कवर से ढक दें.
अब इसे फ्रिज में रखें और कुछ घंटों बाद निकाल कर सर्विंग बॉउल में डालें.
बस आपका मैंगो कस्टर्ड तैयार है. इसे ड्राई फ्रूट्सऔर फ्रेश फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






