- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- maharashtrian, Maharastra
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, party dish, sunday special
मुंबई का फेमस पाव भाजी खाना भला किसे पसंद नहीं, लोग बाजार से खरीदने के अलावा घर पर भी पाव भाजी बनाकर खाते हैं। बहुत से लोगों को पाव की भाजी बनाने में बहुत वक्त लगता है, इसलिए हम इंस्टेंट भाजी की रेसिपी लेकर आए हैं।
पाव भाजी मुंबई और महाराष्ट्र की शान है। फेमस स्ट्रीट फूड होने के नाते इसका स्वाद हर किसी के जुबान पर होता है। पाव भाजी बाजार से खरीदने के अलावा लोग घरों में भी बनाकर खाते हैं। पाव भाजी बनाना तो आसान है, लेकिन इसे बनाना बहुत ज्यादा टाइम टेकिंग होता है। इसलिए, बहुत से लोग इसे घर पर नहीं बनाना चाहते और जोमैटो या स्विगी से ऑर्डर कर इसके स्वाद का मजा लेते हैं।
Ingredients
Method
पाव भाजी बनाने के लिए कुकर में फूल गोभी, मटर, गाजर,आलू, टमाटर, हल्दी, नमक, शिमला मिर्च और दो कप पानी डालकर 3-4 सिटी में उबाल लें।
सब्जियों के उबलने तक पैन में 2-3 चम्मच घी डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।
प्याज का रंग बदल जाए, तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तेल छूटने तक भून लें।
अब सूखे मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, थोड़ी-सी नमक, गरम मसाला और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से भून लें।
अब कुकर में चार सीटी आ चुकी होगी। ढक्कन खोलें और सब्जियों को मैश कर प्याज और अदरक-लहसुन के मिश्रण में डालकर मिक्स करें।
थोड़ी देर उबाल आने तक पकाएं। तब तक तवे में बटर या घी लगाकर पाव ब्रेड को दोनों तरफ से सेंक लें।
एक कटोरी में भाजी निकालें, ऊपर से धनिया पत्ती, प्याज और नींबू के रस से गार्निश करें और पाव के साथ गरमा-गरम खाने के लिए सर्व करें।






