- Prep
- 30 min
- Cook
- 3h
- Total
- 3h 30m
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
सेवई को खासतौर से ईद पर बनाया जाता है। ईद पर जब भी मीठा खाने की बात होती है तो सबसे पहले सेवई का ही जिक्र होता है। आमतौर पर ईद पर किमामी सेवई, दूध वाली सेवई, शीर खुरमा वगैरा बनाया जाता है। लेकिन आप शायद ही इस बात से वाकिफ होंगे कि सेवई से एक और भी खास तरीके की डिश बनाई जा सकती है। हम बात कर रहे हैं सेवई बर्फी के बारे में। यकीन मानिये सेवई बर्फी सेवई से बनने वाली सभी डिश में सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं सेवई बर्फी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- सेवई 200 ग्राम
- देसी घी 100 ग्राम
- बादाम 40 ग्राम
- पिस्ता 30 ग्राम
- दूध 250ml
- किशमिश 25 ग्राम
- खोया 120 ग्राम
- चीनी 100 ग्राम
- सिल्वर वर्क
Method
सेवई की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में सेवई को रोस्ट कर लें।
फिर आप इसमें घी डालकर इसे 1 मिनट के लिए घी में रोस्ट करें।
अब आप इसमें ऊपर से दूध डाल दें और उबाल आने दें।
उबाल आने के बाद आप सेवई में मावा और चीनी डाल दें और जब तक ये गाढ़ा न हो जाए तब तक इसे चलाते रहे।
मिश्रण गाढ़ा हो जाने के बाद आप इसे एक ट्रे में निकाल लें और इसे सेट होने के लिए रख दें।
अब आप इसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और सिल्वर वर्क लगा दें।
जब ये ठंडा हो जाए तो आप चाकू की मदद से इसके पीस कर लें।
इस प्रकार आपकी सेवई की बर्फी बनकर तैयार है।






