- Prep
- 30 min
- Cook
- 1h
- Total
- 1h 30m
- Serves
- 8
- Cuisine
- awadhi, Indian, Urdu
- Course
- Dessert, sweet dish
Sheer Khurma Recipe:कुछ ही दिनों में इस मिठास और प्यार भरे त्योहार रमजान ईद का आगाज़ होने वाला हैं और इस प्यार भरे मीठे त्योहार को और भी मीठा बनाने के लिए हम आपके और आपके परिवार के लिए लेकर आए हैं ईद स्पेशल शीरकुर्मा (sheer khurma) की रेसिपी।
कहते हैं इसे बनाना है बड़ा मुश्किल पर जब हम आपको अपने अंदाज में सिखाएंगे तो आपको भी ये रेसिपी लगेगी आसान, तो चलिए जल्द ही शुरू करते हैं।

Ingredients
- 3 लीटर दूध
- 1½ कप कप काजू
- 1½ कप बादाम •( छिलका निकले हुए)
- 1 कप पिस्ता ( छिलका निकले हुए)
- 1½ कप शक्कर
- 4 चम्मच र शक्कर
- 4 हरी इलाइची
- 4 लॉन्ग
- 1 टीन मिल्कमैड ( अमूल)
- 1½ कप बनारसी सेवइयां
- 5 चम्मच देसी घी
- 10-11 10-11 केसर के धागे
- गुलाब के कुछ सूखे हुए पेटाल्स
Method
एक दिन पहले बादाम और पिस्ता को उबले हुए पानी में उबालकर उनके छिलके निकल लीजिए।
काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काट कर सुखा लीजिए।
एक अधिक वजंदर पतीले में 3 लीटर दूध को उबलने के लिए चढ़ा दीजिए।
उबलते हुए उसे चम्मच से चलाते रहे, ताकि नीचे से दूध जले नहीं। धीमी आंच पे साइड से भी जमी हुई मलाई को इसी में मिक्स करते जाएं।
वहीं दूसरे तरफ एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें, उस में लौंग डालें और इसी के साथ सारे ड्रायफ्रूट्स को फ्राई करें, इतना की उसका रंग हल्का सुनहरा हो और उसमें से खुश्बू आने लगे। फ्राई करके इसे साइड पर रख दे।
उसी फ्राई पैन में फिर सेवइयों को भुने, ध्यान रखे की सेवई में घी पहले से ही होता हैं, तो इस में घी शामिल न करें। इसे भी हल्की आंच पे भूंजे। इसे निकलकर एक प्लेट में साइड पर रख दे।
चलाते हुए दूध में अब ड्राई फ्रूट्स, शक्कर को डालें। हमें इस बात का ध्यान देना होगा की शक्कर नीचे चिपक सकती हैं, इसलिए उसे चलाते रहना हैं।
अब इस में कुटी हुई हरी इलाइची और केसर के धागे भी शामिल करें।इसे अच्छे से धीमे आंच पे पकाए।
अब इस में सेवइयां शामिल करें, और साथ ही साथ अमूल मिल्कमैड भी डालें।
धीमे आंच पे इसे चलाते हुए पकाए। वहीं अब एक दूसरे पैन में 4 चम्मच शक्कर को कैरामालिस करें, और इसे उबलते हुए पकते हुए शिरकुरमे में शामिल करें। ध्यान रखिए की इसे डालते समय थोड़ा दूरी रखें।
इसे चलाते हुए 10-15 मिनट कम आंच पे पकाए।
गरमा गरम प्यार और मिठास से भरे हुए शिरकुर्मे को गुलाब के पेटल्स से गार्निश करके अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ एंजॉय करें।






