- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 20
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Sooji Golgappe Recipe: फास्ट फूड्स में गोलगप्पे कई लोगों के फेवरेट होते हैं. गोलगप्पे को कई शहरों में पानी पूरी, बताशे, घुपचुप और पुचकी भी कहा जाता है. वहीं सूजी के गोलगप्पे (Sooji Golgappe Recipe) खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं. मगर गोलगप्पे खाना जितना आसान होता है. इसे घर पर बनाना उतना ही मुश्किल टास्क साबित हो जाता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं सूजी के गोलगप्पे बनाने के सिंपल टिप्स, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में कुरकुरे और परफेक्ट गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में बनाएं मसाला आलू कॉर्न की चटपटी चाट, महज 5 मिनट में बनकर होगी तैयार
Ingredients
Method
घर पर सूजी के गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी, आटा और मोयन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
फिर इसमें पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और इस पर गीला कपड़ा लपेट दें.
आधे घंटे बाद आटे से कपड़ा हटाकर इसे 5-7 मिनट तक फिर गूंथें और आटा चिकना होने के बाद इसपर गीला कपड़ा लपेट दें.
आधे घंटे बाद आटे को फिर से गूंथ लें. इससे आपका आटा चिकना हो जाएगा और गोलगप्पे फूटने का डर नहीं रहेगा.
अब आटे की छोट-छोटी लोई बना लें. फिर इस लोई से 2 इंचकी पूरी बनाकर गीले कपड़े से ढक दें.
ध्यान रहे कि गोलगप्पे की लोई और आटे को गीले कपड़े से ढक कर रखें. जिससे आटा नहीं सूखेगा और गोलगप्पे परफेक्ट बनेंगे.
अब पैन में तेल गर्म करें और सभी गोलगप्पों को डीप फ्राई कर लें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद गोलगप्पों को निकाल कर छन्नी या जाली वाली प्लेट में रखें. जिससे इसका तेल निकल जाएगा.
ठंडा होने के बाद आपका गोलगप्पा क्रिस्पी हो जाएगा. जिसे आप मटर और हींग पानी या नींबू पानी के साथ सर्व कर सकते हैं.






