- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Sooji Kheer Recipe: मीठे में खीर खाना कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है। खासकर गर्मियों में ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट खीर खाने का मजा ही अलग होता है। हमारे देश में हर शुभ अवसर या पूजा-पाठ में खीर जरूर बनती है। नमकीन के साथ मिठास का होना मानों सोने पर सुहागा। वैसे तो मीठे के नाम पर सूजी का हलवा या फिर चावल की खीर ही सबसे ज्यादा बनाई और खाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सूजी की खीर खाई है? अगर नहीं तो हम आपको आज बेहद ही टेस्टी और फटाफट बनने वाली सूजी की खीर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सूजी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
फिर आप इसमें मोटे तौर पर कटे हुए बादाम, पिस्ता, काजू और किशमिश डालें और उसे 2-3 मिनिट तक भूनें।
फिर आप इन सबको पैन में से निकाल लें।
अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें।
फिर आप घी में सूजी डालकर अच्छे से भून लें।
जब सूजी भुन जाए तो आप इसमें दूध और चीनी डालकर इसे गाढ़ा होने तक उबालें।
जब ये अच्छे से पक जाए तो आप इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
फिर आप खीर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
आखिरी दो मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
अब आपकी सूजी की खीर अब परोसने के लिए तैयार है।






