- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- awadhi, north indian, South Indian
- Course
- Appetizer, dinner, indian, Main Course, Side Dish, Snack
भारत में सबसे मसालेदार चिकन व्यंजनों में से एक चिकन 65 है. इसका मजा किसी भी अवसर पर लिया जा सकता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. जानिए यहां
Spicy Chicken 65 Recipe: चिकन 65 भारतीय खाने का एक पसंदीदा स्टार्टर है जो अपने खास स्वाद और उत्तेजनादायक फ्लेवर के लिए प्रसिद्ध है. इसे बोनलेस चिकन के छोटे टुकड़ों में काटकर बनाया जाता है और उन्हें मसालों से भरकर गरम तेल में तला जाता है. चिकन 65 का नाम इसके विशेष मसालेदार स्वाद के साथ जुड़ा है, जिसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, लहसुन, अदरक, गरम मसाले और अजीनोमोटो शामिल होते हैं. यह खाने में गरमा गरम परोसा जाता है और अक्सर हरे धनिया और नींबू के टुकड़ों से सजाया जाता है. चिकन 65 एक मजेदार स्टार्टर है जिसे पार्टीयों, उत्सवों और खास मौकों पर बनाकर सभी को खुश किया जा सकता है.
Ingredients
Method
एक बड़े कटोरे में धोए हुए चिकन डालकर, अदरक लहसुन का पेस्ट, दही, सारे मसलें, नमक, करी पत्ता, चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर और गरम तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसे 20 मिनट मेरिनेट करें।
अब इसे गरम तेल में 7-8 मिनट अच्छे से पकाए क्रिस्प होने तक।
एक फ्राई पैन में तेल गरम करके, बारिक कटा हुआ लहसुन, करी पत्ता, हरी मिर्च और लाल सुखी मिर्च बारिक कटा हुआ डालें, इस में रेड चिल्ली सॉस और टोमैटो कैचअप डालकर पकाए।
इस में चिकन डालकर मिलाएं, और 3-4 मिनट में कोतमीर डालकर गरमा गरम परोसें






