- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Sprouts Idli Recipe: हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले ज्यादातर लोग स्प्राउट्स को डाइट में शामिल करना नहीं भूलते हैं. हालांकि हर रोज एक जैसा स्प्राउट्स खाना काफी बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में आप सप्राउट्स की इडली (Sprouts Idli Recipe) बना सकते हैं. स्प्राउट्स से बनी इड़ली खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. तो आइए जानते हैं स्प्राउट्स से इडली बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें पापड़ समोसा की रेसिपी, स्नैक्स बनेंगे कुरकुरे और टेस्टी
Ingredients
Method
स्प्राउट्स की इडली बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में दही डालकर मिक्स कर लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में स्प्राउट्स डालें. फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और हल्का सा पानी एड करके पेस्ट तैयार करें.
फिर इस पेस्ट को सूजी में मिलाएं और ऊपर से बेकिंग सोडा, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इडली में तेल लगाएं और सूजी के मिक्सचर को रखकर बेक कर लें.
कुछ घंटे पकाने के बाद आपकी गर्मा गर्म इडली रेडी हो जाएगी. इसे चटनी के साथ सर्व करें.






