- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes
Stuffed Mango Kulfi Recipe: गर्मी के मौसम में मैंगो आइसक्रीम कई लोगों की फेवरेट होती है. वहीं कुछ लोग घर पर भी आम की आइसक्रीम बनाने के शौकीन होते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर मैंगो कुल्फी (Stuffed Mango Kulfi Recipe) तैयार कर सकते हैं. मैंगो कुल्फी खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाती है. वहीं गर्मियों में मैंगो कुल्फी बच्चों की भी फेवरेट होती है. तो आइए जानके हैं स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके इंस्टेंट आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – काले अंगूर और केले से बनाएं ब्लैक करंट बनाना स्मूदी, मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज
Ingredients
- 2 पके हुए आम
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच कटे हुए बादाम
- 1 चम्मच कटे हुए काजू
- 1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
Method
स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें.
अब आम को ऊपर से काटकर इसका सर अलग कर दें.
फिर चाकू की मदद से कुरेदकर आम के बीच में से गुठली निकाल लें
वहीं पैन में दूध गर्म करें और उबाल आने के बाद इसमें चीनी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
अब दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और रबड़ी बनने के बाद गैस बंद कर दें.
फिर इस रबड़ी को ठंडा करके आम के अंदर भर दें. वहीं कटे हुए आम को इसके ऊपर रखकर आम को ढक दें.
इसके बाद आम को फ्रिजर में ठंडा होने के लिए रखें. कुछ समय में आपकी कुल्फी सेट हो जाएगी.
बस इसे गोल स्लाइस में काटकर सुपर टेस्टी मैंगो कुल्फी एन्जॉय करें.






