- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Sugar Coated Sakarpara Recipe: स्नैक्स में नमकपारे कई लोगों के फेवरेट होते हैं. वहीं घर पर नमकपारा बनाना बेहद आसान होता है. मगर मीठा खाने के शौकीन लोग अक्सर शक्करपारा (Sugar Coated Sakarpara Recipe) खाना पसंद करते हैं. हालांकि हलवाई जैसे परफेक्ट शक्करपारे घर पर नहीं बन पाते हैं. ऐसे में आप शक्करपारा बनाने की आसान रेसिपी फॉलो करके घर बैठे इंस्टेंट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. वहीं अगर आप चाहें तो शक्करपारा को कुछ दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं. खासकर सफर के दौरान मीठा शक्करपारा रखकर आप बाहर की अनहेल्दी चीजों को भी अवॉयड कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं शक्करपारा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर में ही बनाए बेकरी जैसी टेस्टी बटर कुकीज़, ये है परफेक्ट रेसिपी
Ingredients
- 1 कप मैदा
- ¼ कप सूजी
- ¼ कप घी या बटर
- ¼ कप पानी
- ¼ कप चीनी
- ¼ चम्मच नमक
- चीनी का पाउडर
- डीप फ्राई करनेके लिए तेल
Method
स्नैक्स में मीठा शक्करपारा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में मैदा, सूजी, घी और नमक लें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर इसमें चीनी एड कर दें.
अब बॉउल में पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथें और इसे 10-15 मिनट तक ढक कर रख दें.
इसके बाद मैदे की लोई को हाथों में रोल करते हुए डंडी का आकार दें. अब इसे चाकू से काट कर छोटे-छोटे पीस बना लें.
पैन में तेल गर्म करें और मैदे की सभी गोलियों को धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें.
किसी प्लेट पर पेपर टॉवल बिछाएं. फिर कुरकुरा और सुनहरा होने के बाद सभी शक्करपारों को निकालकर प्लेट में रख दें.
शक्करपारा ठंडा होने के बाद इसपर चीनी पाउडर की कोटिंग कर दें.






