- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
Sugarcane Juice Kheer Recipe: खाने के बाद खीर खाना कई लोगों को पसंद होता है. वहीं मीठे में खीर ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. हालांकि चावल की खीर आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी गन्ने के रस से खीर (Sugarcane Juice Kheer Recipe) बनाई है. जी हां, गर्मी के मौसम में गन्ने के रस की खीर बनाकर आप ना सिर्फ कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकते हैं बल्कि खुद की सेहत का भी खास ख्याल रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं गन्ने के रस से खीर बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – लंच में उड़द की दाल से बनाएं स्पेशल दाल मखनी (Dal Makhani Recipe)
Ingredients
Method
गन्ने के रस की खीर बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को हल्का भून लें.
इसके बाद चावल को धोकर साफ पानी में भिगो दें. साथ ही गन्ने के रस को भी छान लें.
अब गन्ने के रस को गैस पर उबलने के लिए रखें. कुछ देर बाद गन्ने के रस में मौजूद गंदगी ऊपर तैयाने लगेगी. इसे चम्मच या छन्नी की मदद से निकाल लें.
गन्ने के रस में दूध डालकर उबालें. कुछ देर उबलने के बाद इसमें भीगे हुए चावल डालकर चला दें.
इसके बाद खीर को10 मिनट तक पकाएं. चावल पकने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और रोस्टेड मूंगफली एड कर दें.
वहीं खीर को धीमी आंच पर पकाएं. अब खीर गाढ़ी होने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार है. अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें और फिर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके परोसें.






