- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
गर्मी के मौसम में हर गली चौराहे पर गन्ने के रस वाले जरूर खड़े मिल जाते हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा गन्ने का रस भी पीया जाता है, क्योकि ये सस्ता तो मिलता ही है और साथ ही इससे शरीर को भी ढेरों फायदे होते हैं। गन्ने का रस इम्यूनिटी का अच्छा स्रोत भी है। गन्ने में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन रोज-रोज वही गन्ने का रस पीकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज गन्ने के रस से बनने वाली एक खास डिश बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं गन्ने के रस से बनने वाली खीर के बारे में। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
- 2 बड़े कप गन्ने का फ्रेश जूस
- 2 हरी इलायची
- 1 बड़ा चम्मच अखरोट
- 1 बड़ा चम्मच काजू
- 1 कप चावल भिगोए हुए
- 1 कप बादाम
- पानी आवश्यकतानुसार
Method
गन्ने के रस से बनी खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को करीब 25 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें।
फिर आप एक तपेली में गन्ने का रस डालकर उसे 5-7 मिनट तक पका लें।
अब आप भीगे हुए चावल उसमें डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं।
फिर आप इस रस में इलायची पाउडर डाल दें और इसे लगातार चलाते रहे।
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो आप इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर लें।
खीर को कुछ देर ठंडा होने के बाद आप उसे सर्व कर दें।






