- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
कुकिंग के दौरान बहुत लोग सूजी की कई डिशें बनाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सूजी फ्राइज का स्वाद चखा है. फ्रेंच फ्राइज की तरह ही सूजी फ्राइज भी बच्चों को काफी पसंद आते हैं. साथ ही ये कम समय और कम लागत में आसानी से तैयार भी हो जाते हैं.
फ्रेंच फ्राइज खाना केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद होता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को फ्रेंच फ्राइज बाजार से ही लाना पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आलू के फ्रेंच फ्राइज घर पर बना पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में आप चाहें तो सूजी फ्राइज (Sooji Fries) की बहुत ईजी और बेहद टेस्टी रेसिपी ट्राई करके नाश्ते में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ज्यादा सामान की जरूरत होगी और न ही ज्यादा समय की.
बता दें कि सूजी फ्राइज को बनाना जितना आसान होता है. इसका टेस्ट भी काफी लाजवाब होता है. इतना ही नहीं इसको बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है. ये रेसिपी बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आएगी. साथ ही सूजी से बनी होने की वजह से ये बहुत ज्यादा हैवी भी नहीं होगी. तो आइये आज जानते हैं सूजी फ्राइज बनाने की बेहतरीन रेसिपी के बारे में.
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 1 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल फ्राई करने के लिए
Method
सूजी फ्राइज बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और उसे थोड़ा गर्म कर लें।
फिर उसमे थोड़ा सा पानी डाल दें, पानी हल्का गर्म होने पर उसमे सूजी डाल दें।
सूजी के साथ ही नमक, ऑरेगैनो और चिल्ली फ्लेक्स डाल कर कुछ मिनट तक पकाएं।
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो फिर इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो फिर इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब उसका डो बनाकर तैयार कर लें और इसे एक बाउल में निकाल दें।






