- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast
Suji Idli Recipe: इडली का नाम सुनते ही दक्षिण भारत के पकवानों की याद आ जाती है। हालांकि, अब साउथ इंडियन फ़ूड पूरे भारत में पसंद किया जाने लगा है। आपने आज तक चावल दाल की इडली तो कई बार खाई होगी। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी इडली की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो खाने में बेहद ही टेस्टी लगती है। हम बात कर रहे हैं सूजी इडली/ रवा इडली (Suji Idli Recipe) के बारे में।
इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न इसे पीसने का। इनमें तेल तो बिल्कुल कम लगता है। इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसंद करते हैं। तो फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं सूजी इडली (Suji Idli Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 1 कप दही
- 1/4 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1/2 छोटा चम्मच चना दाल
- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- 1 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 टेबल-स्पून कटी हुई धनिया पत्ती
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल (इडली के सांचे को ग्रीस करने के लिये)
Method
सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
फिर गर्म कढ़ाई में 1 कप सूजी या रवा डालकर 5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर हल्का सा भून लें। हल्का भूरा रंग होने पर गैस बंद कर दें।
सूजी ठंडी होने के बाद एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही मिलाएं। इस बैटर को अच्छी तरह मिलाकर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
अब एक पैन लेकर उसमें थोड़ा तेल गर्म करें और फिर उसमें राई, उड़द दाल और चना दाल डाल दें। दाल को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
साथ ही इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च भी डालें और उन्हें एक मिनट के लिए भूनें।
अब इस तड़के को सूजी के बैटर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।
अब उसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना घोल बना लें।
बैटर ऐसा रहे कि वह हल्का गाढ़ा भी हो और साथ-साथ डालने लायक हो।
बैटर में कटा हुआ धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिला लें।
उसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
अब इडली के सांचों को थोड़ा सा तेल या बटर लगाकर चिकना कर लें।
अंत में बैटर में बेकिंग सोडा डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएँ।
इडली के सभी सांचों में बैटर डालें।
अब इसे इडली मेकर में 10-12 मिनट के लिए स्टीम करें।
इडली पाक जाने के बाद उन्हें सांचों से निकालकर नारियल की चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोसें।
इस तरह आपकी स्वादिष्ट सूजी इडली बनकर तैयार है।






