- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। इन खास दिनों में घर में खास मीठा बनना तो बनता है। एक ही तरह का मीठा खा-खाकर तो आप बोर हो गए होंगे। ऐसे में आप कुछ नया स्वीट डिश घर में बनाना ट्राय कर सकते हैं। नई तरह के पकवानों का मज़ा उठाना भला किसे पसंद नहीं होता है। वैसे हम भारतीय लोग घर आए मेहमानों को भी मुंह मीठा किए बिना जाने कहाँ देते हैं। अगर इस बार आप मेहमानों के लिए कुछ अलग स्वीट डिश बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी ही एक खास स्वीट डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। जलेबी तो आपने आज तक बहुत बार खाई होगी, लेकिन हम आपको आज सूजी की जलेबी बनाना सीखा रहे हैं।
सूजी की जलेबी स्वाद में तो लाजवाब होती ही है और साथ ही साथ ही ये बनाने में भी बेहद आसान होती है। इस अइस ब आप भी आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार कर सकती हैं सूजी की क्रिस्पी और टेस्टी जलेबी।
Ingredients
- सूजी 200 ग्राम
- दही-1/2 कप
- पानी
- बेकिंग सोडा -1/2 चम्मच
- चीनी-250 ग्राम
- नींबू का रस-1 चम्मच
- इलायची पाउडर-1 चम्मच (Optional)
- खानेवाला पीला रंग 1/4 चम्मच (Optional)
- घी
Method
सूजी की जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर उसमें दही डालकर मिक्स करें।
घोल ऐसा हो, जिससे कि आसानी से जलेबी का शेप बन जाएऔर साथ ही वो ज्यादा पतला होकर कढ़ाई में फैले न।
घोल तैयार करके उसे 30 मिनट तक ढांककर रख दें। तब तक आप चाशनी बना लीजिए।
चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में 1।5 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए।
चीनी को पूरी तरह से पानी में घुलने तक पूरी तरह अच्छे से पकाए।
थोड़ी-थोड़ी देर में चाशनी को चलाते रहें।
फिर किसी प्याली में चम्मच से 1- 2 बूंद चाशनी निकालिये और उसे ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के चिपकाकर देखिये।






