- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) वैसे तो एक चाइनीस डिश है, लेकिन यह अब भारतीय लोगों की भी पहली पसंद बन चुकी है। जब भी लोग बाहर घूमने जाते हैं तो इस डिश को जरूर खाते हैं। मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) बहुत तरह से बनाया जा सकता है जैसे वेज मंचूरियन, पनीर मंचूरियन, नॉन वेज लवर्स के लिए चिकन मंचूरियन, लेकिन आज हम आपको सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) बनाना बताएंगे। सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) टेस्ट में तो बेस्ट है ही और साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
आमतौर पर मंचूरियन को बनाने के लिए मैदा प्रयोग किया जाता है लेकिन ये पेट के लिए नुकसानदायक होता है, ऐसे में हम मैदे की बॉल्स के बजाय सूजी की बॉल्स तैयार करेंगे। अगर आपका बच्चा मंचूरियन खाने की जिद करता है, तो इस बार आप उसके लिए टेस्टी और हेल्दी सूजी से बने मंचूरियन तैयार करें। ये काफी स्वादिष्ट लगेंगे और इन्हें आप ब्रेकफास्ट में भी परोस सकेंगी। साथ ही सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) बेहद आसानी से और कम समय में भी बनता है। ब्रेकफास्ट में इस डिश को खाकर बच्चों का दिन बन जाएगा। तो चलिए, अब देर ना करते हुए आपको सूजी मन्चूरियन बनाने की रेसिपी बता देते हैं।
Ingredients
- 1 कप सूजी
- आधा कप दही
- आधा टीस्पून काली मिर्च
- आधा टी स्पून मिर्च पाउडर
- चौथाई टीस्पून बेकिंग सोडा
- एक हरी मिर्च
- एक टेबलस्पून अदरक लहुसन का पेस्ट
- 2 टेबलस्पून प्याज
- एक चौथाई कप पत्ता गोभी
- 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून विनेगर
- 1 शिमला मिर्च
- 2 टेबलस्पून टोमेटो केचप
- 1 टेबलस्पून रेड चिली सॉस
- 1 टीस्पून कॉर्न स्टार्च
- आधा कप पत्ता गोभी
- 1 प्याज
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून सोया सॉस
- आधा टी स्पून मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून शिमला मिर्च
Method
सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
फिर एक कढ़ाई में हल्का सा तेल डालकर इन्हें थोड़ा भून लें।
अब एक बर्तन में सूजी, दही, नमक, बेसन, काली मिर्च, भूनी हुई सब्ज़ियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्स लीजिए।






