- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Sweet Shakarpara Recipe: होली के त्योहार की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में मीठे पकवान सब के घर पर बनना शुरू हो गए है। ऐसे में बहुत लोग अपने घर पर शकरपारा बनाते हैं। इसके कुरकुरे और मिठास से भरे स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। Also Read: Holi Suji Gujiya Recipe: इस होली घर पर बनाएं शकरपारा

क्या आपने पहले कभी शकरपारा खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको शकरपारा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे (Sweet Shakarpara Recipe Holi 2023) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- मैदा
- घी
- चीनी
- हरी इलायची
- पानी
- तेल
Method
सबसे पहले आप एक प्याले में पानी और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें हरी इलायची का पाउडर, देसी घी डालकर मिला लें। अब आप इसमें मैदा डालकर आटा गूंथ लें। अब एक लोई लें, उसका पेड़ा बनाएं और उसे बेलन की सहायता से गोल मोटी शीट में बेल लें। फिर शकरपारे को शीट से काटने के लिये चाकू से चौकोर आकार में काट लें। फिर एक-एक शकरपारे उठाकर प्लेट में रख लीजिये और इसी तरह से दूसरा गोला भी बेल कर उसके भी शकरपारे बना लें। अब इन्हें तलने के लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। अब शकरपारा को तेल में डालकर तल लें। अब आपका कुरकुरे और मीठे शकरपारा बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






