- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch, sunday special
बारिश के मौमस पर गरमागरम मसालेदार गोभी के पराठे का स्वाद बेहद उम्दा लगता है. कई बार गोभी के पराठे बनाते वक्त फट जाते हैं. ऐसे में परफेक्ट पराठे बनाने के लिए आप नीचे दी गई आसान विधि नोट कर सकते हैं
बारिश में बथुआ, मेथी, मूली और गोभी समेत कई तरह के स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं. आज हम आपको स्पेशल गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इनका स्वाद बेहद उम्दा लगता है. ठंड के मौसम में लोग इन्हें अचार और रायते के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भरवां पराठे बनाने में परेशानी होती है तो ऐसे में घबराएं नहीं. नीचे दी गई रेसिपी से आप परफेक्ट गोभी के पराठे बना सकते हैं.
Ingredients
Method
सबसे पहले सारी सामग्री इकट्ठा कर लें. 4-5 परांठे बनाने के लिए आपको 350 ग्राम पत्तागोभी लेनी होगी.
कई बार पत्तागोभी में कीड़े निकल आते हैं, इसलिए ध्यान से जांच कर ही इसे साफ करें। - फिर पत्तागोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और धोकर अलग रख लें
अब हम परांठे का आटा तैयार करेंगे. पैन में आटा डालिये, फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये
अब इसमें 2 चम्मच तेल डालें और आटे को ढककर 15 मिनट के लिए सेट होने दें.
इसी बीच, गोभी परांठे की फिलिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए सबसे पहले पत्तागोभी को कद्दूकस की सहायता से बारीक पीस लीजिए.
पत्तागोभी में बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए. अगर यह थोड़ा गीला लगे तो इसे सूती कपड़े में लपेट कर सारा पानी निचोड़ लें.
इसके बाद पत्तागोभी को एक बाउल में निकाल लें. ऊपर से पिसी हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवायन, कूट कर डाल दीजिये.
1 चम्मच धनिया, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर डालें. - आखिर में 1 चुटकी हींग, आधा चम्मच गरम मसाला और फिर बारीक कटा हरा धनिया डालें.
भरावन में नमक तभी डालें जब आपको तुरंत पराठा बनाना हो. पहले नमक डालने से पानी निकल जायेगा और बेलने में दिक्कत होगी. इस समय तक आटा भी तैयार हो जायेगा.
अब भरावन में स्वादानुसार नमक डालें. - फिर आटे की एक मोटी लोई लें.
इसमें स्टफिंग करनी है इसलिए मोटा आटा ही लें. अब आटे को हल्का सा बेल लीजिए और इसमें 1 चम्मच पत्तागोभी का मिश्रण डाल दीजिए.
फिर पराठे को बेलकर धीमी आंच पर पकाएं. जब यह दोनों तरफ से गुलाबी हो जाए तो इसे अचार या रायते के साथ परोसें






