- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, party dish, Snack
नाश्ता स्वादिष्ट और आसान हो तो स्वाद मिलने के साथ समय की भी बचत हो सकती है। हम सभी के पास सुबह, समय की कमी होती है। ऐसे में हम चाहते हैं कि झटपट से कुछ ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर घर के बच्चों को!
नाश्ता स्वादिष्ट और आसान हो तो स्वाद मिलने के साथ समय की भी बचत हो सकती है। हम सभी के पास सुबह, समय की कमी होती है। ऐसे में हम चाहते हैं कि झटपट से कुछ ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर घर के बच्चों को नाश्ता पसंद आ जाए। क्योंकि सबसे ज्यादा बच्चे ही टेस्ट पर ध्यान देते हैं, अगर उनकी पसंद ना हो तो उसे खाना क्या देखना भी पसंद नहीं करते हैं।आज हम आपके लिए झटपट तैयार होने वाली रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे पोटेटो चीज शॉट्स (Potato Cheese Shots ) के नाम से जानी जाती है। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए पोटेटो चीज शॉट्स रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Ingredients
Method
टेस्टी और हेल्दी पोटैटो चीज शॉट्स बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू उबाल लें और उसे छीलकर रख लें.
अब आप आलूओं को एक बर्तन में डालकर मैश कर लें और फिर उसमें चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
इन्हें अच्छी तरह मिलाकर बॉल बना लें. मिश्रण को एक साथ बांधना चाहिए और चिपचिपा या बहुत सूखा नहीं होना चाहिए.
अब सभी बॉल्स को लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
फिर आप इन्हें ब्रेड के चूरे में कोट करके गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राय कर लें.
अब आप इसे केचअप के साथ सर्व कर दें.






