- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad
हम रोजाना खाना खाते है, पर अपने खाने को खा़स बनाना भी जरुरी है। कुछ लोग खाने के साथ चटनी, अचार या पापड़ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग सलाद खाते हैं। आमतौर पर आप लोग भी साधारण सलाद खाकर बोर हो गए होंगे, लेकिन हम आपको आज एक बेहद खास सलाद बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए बनाएं ये खास हरे पपीता से बना सलाद। हेल्थ के लिए है एकदम अच्छा। इसे थाई सलाद, सोम टैम (Som Tam Recipe) भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- 1 कच्चा पपीता
- बर्ड्स आई चिलीज़
- लहसुन
- टमाटर
- नींबू का रस
- डार्क सोया
- मूंगफली
- हरी बीन्स
Method
सबसे पहले आप एक कच्चा हरा पपीते लेकर उसे अच्छे से धो लें।
फिर आप उसे छीलकर कद्दूकस कर लें।
अब आप गाजर किसकर कद्दूकस कर लें।
अब आप हरी बीन्स को कूट कर रख लें।
अब इसमें छिली हुई लहसुन की कलियां डालें और इन्हें भी कूट लें।
अब आप भुनी हुई मूंगफली को पीस लें।
बाद में लाल मिर्च को भी कूट कर निकाल लें।
अब एक कटोरे में थाई सोया सॉस, नींबू का रस और ताड़ की चीनी मिलाएं और इन सभी को अच्छी तरह हिलाकर एक तरफ रख दें।
अब आप मूसल और मोर्टार में थोड़ी सी कटी हुई गाजर और फिर पपीता डालें और उन्हें 1-2 मिनट के लिए कूट लें।
फिर आप इसमें सोम टैम ड्रेसिंग डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें कुटी हुई लाल मिर्च और कुटी हुई मूंगफली (आधी) डालें और उन्हें अच्छी तरह मिलाएं और फिर आधा चेरी टमाटर डालें।
आखिर में आप बची हुई मूंगफली, कुटी हुई लौंग और फिर पीसी हुई फलियां डालें। अच्छी तरह टॉस करें और ताजा परोसें।






