बिरयानी हो जाती है चिपचिपी तो इन ट्रिक्स से बनाएं खिली-खिली
बिरयानी के चावल अगर अलग-अलग न हों तो सारा मूड खराब हो जाता है, लेकिन इन टिप्स से आप बिरयानी बिल्कुल परफेक्ट बना सकती हैं।
हम मान ही नहीं सकते है की कोई यह कह दे कि उन्हें बिरयानी बिल्कुल भी पसंद नहीं है…हे कोई ऐसा? शायद ही कोई हो, क्योंकि बिरयानी है ही ऐसी डिश जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बिरयानी वेज हो या नॉन वेज…हम भारतीय होते ही चटोरे हैं।
इसलिए कहीं बाहर जाने का प्लान हो…पार्टी करने के लिए जाना हो..वीकेंड पर फ्रेंड्स के साथ गप्पे मारने हो…बिरयानी हमारी फूड लिस्ट में जरूर शामिल होती है। हालांकि, सबका बिरयानी बनाने का तरीका अलग-अलग होता है, लेकिन हर कोई परफेक्ट बिरयानी नहीं बना सकता।
हम में से ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनकी बिरयानी चिपचिपी बनती है या बाहर जैसा स्वाद नहीं आता।
अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो बाहर जैसी बिल्कुल परफेक्ट बिरयानी बना सकती हैं। जी हां, आज हम बकरी ईद के पहले कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
चावल में पानी की मात्रा का रखें ध्यान
• बिरयानी के चावल बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पानी। अगर बिरयानी में पानी ज्यादा हो जाएगा, तो यह चिपचिपी हो जाएगी। गिली या चिपचिपी बिरयानी खाने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।
• इसलिए बिरयानी में पानी की सही मात्रा का ध्यान रखें और इस बात का अंदाजा चावल की प्रकृति के आधार पर करें क्योंकि सेला चावल और बासमती चावल में पानी की मात्रा अलग-अलग होती है।
यखनी कैसे तैयार करें?
• बिरयानी में यखनी की बहुत अहम भूमिका होती है। अगर आपकी यखनी सही नहीं होगी तो बिरयानी में स्वाद नहीं आएगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप यखनी में मसाले और मीट की बराबर मात्रा में ध्यान रखें।
• यखनी बनाने के लिए अगर आप सौंफ धनिया का इस्तेमाल कर रही है तो इस बात का खयाल रखें।
• यखनी में साबुत लहसुन का इस्तेमाल करें और अदरक बहुत ही कम डालें। वर्ना आपकी यखनी स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
• यखनी में तमाम मसाले और सौंफ-धनिया एक कपड़े की पोटली में बांधकर इस्तेमाल करें। साथ ही, पानी की मात्रा का ध्यान रखें और इस पानी का इस्तेमाल बिरयानी बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
अपनाएं दादी मां के टिप्स

• बिरयानी में तड़का लगाते वक्त सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि घी बिल्कुल भी न डालें।
• बिरयानी का स्वाद बढ़ाने के लिए टमाटर के साथ-साथ दही का इस्तेमाल करें। आप दही मीट या चिकन के साथ डाल सकती हैं।
न करें ये गलतियां
• अगर आप ते वाली बिरयानी बना रही हैं, तो मीट और चावल को एक साथ न बनाएं। इसके लिए पहले चावल को पहले उबाल लें और फिर इस्तेमाल करें।





