- Prep
- 9h
- Cook
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream, summer dishes
बटरस्कॉच आइस्क्रीम तो हर किसी को पसंद होती है फिर वो बड़ा हो या फिर छोटा लेकिन आप इसे जब बाहर से खाती हैं तो अकसर गला खराब हो जाता है। आप बटरस्कॉच आइसक्रीम आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं।
बटरस्कॉच आइस्क्रीम तो हर किसी को पसंद होती है फिर वो बड़ा हो या फिर छोटा लेकिन आप इसे जब बाहर से खाती हैं तो अकसर गला खराब हो जाता है। आप बटरस्कॉच आइसक्रीम आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान हैं।
आपको सिर्फ 6 चीज़ें चाहिए जिसकी मदद से आप बटरस्कॉच आइसक्रीम अपने घर पर ही बना पाएंगी और यकीन मानिए इस आइसक्रीम का स्वाद बाज़ार में मिलने वाली आइसक्रीम से कई गुना बेहतर होगा।
Ingredients
- 400 Ml फ्रेश क्रीम
- 200 Ml कंडेंस्ड मिल्क
- 2 Tbsp मस्का
- 100 ग्राम चीनी
- 10 से 12 काजू
- 1 Tsp बटर स्कॉच एसेंस
Method
घर पर बटरस्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में चीनी डालकर इसे गैस पर गर्म करने के लिए रखें। जब चीनी पिघलने लगे तो ध्यान रखें कि इसे लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पकाना है और जैसे ही चीनी पूरी तरह पिघल जाए आप गैस बंद कर दें।
इस चीनी वाले मिश्रण में काजू और मक्खन डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
अब आप इस पेस्ट को किसी प्लेट में निकाल लें और इसे 15 से 20 मिनिट के लिए रख दें ताकि यह जम जाए। क्रंच के जम जाने पर इसे प्लेट से निकालकर टुकड़े कर लीजिए।
फिर, इसे किसी पॉलीथीन बैग में डालकर कूटकर बारीक कर लीजिए।
ताजा क्रीम को हैंड ब्लैंडर की मदद से पहले 3 मिनिट कम स्पीड पर फैंट लीजिए।
फिर, इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल कर इसे एक बार फिर से ब्लैंडर की मदद से फैंट लीजिए।
क्रीम को 5-6 मिनिट व्हिप कर लेने के बाद यह हल्की से गरम हो रही हो तो इसे ठंड़ा करने के लिए बर्फ के प्याले में रखें ओर अच्छे से व्हिप कर लीजिए।
क्रीम अच्छे से व्हिप होने के बाद गाढ़ी और दुगुनी हो जाती है। इसमें बटर स्कॉच एसेन्स डाल दीजिए और इसे फिर से व्हिप कर लें।






