- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast
वेट लॉस के लिए अगर आप कई तरह की रेसिपीज ट्राई कर चुकी हैं, लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखा है तो इस ‘सीड बार’ को ट्राई करें। इसे बनाना भी आसान है और यह वेट लॉस में मदद करता है।
वेट लॉस के लिए आपको एक से बढ़कर एक फैंसी डाइट की जानकारी मिल जाएगी। इनमें से कुछ डाइट तो ऐसी हैं, जिनके बारे में ज्यादा जानकारी न होने पर भी लोग इन्हें फॉलो कर रहे हैं। कई बार जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग गलत डाइट भी फॉलो करने लगते हैं।
इसकी वजह से वजन भी कम नहीं होता है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। साथ ही डाइट में नेचुरली हेल्दी चीजों को भी शामिल करना चाहिए, जो वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। हमारे घर में मौजूद कई सीड्स वेट लॉस में सहायता कर सकते हैं।
आज हम आपको इन सीड्स से बनने वाली एक हेल्दी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती है। इस सीड बार को बनाना बहुत आसान है।
हेल्दी सीड बार के फायदे
• इस हेल्दी सीड बार को चिया सीड्स, कद्दू, सूरजमुखी, अलसी के बीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें रॉक सॉल्ट, अजवाइन और चने के आटे का भी इस्तेमाल होता है।
• सेल्स में किसी तरह का डैमेज होने पर इसका सीधा असर वेट लॉस पर पड़ता है क्योंकि इससे थायराइड और इन्सुलिन प्रभावित होता है।
• चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।
• सूरजमुखी के बीजों में विटामिन-ई पाया जाता है। कोशिकाओं को हेल्दी रखने में इसकी अहम भूमिका है।
• कद्दू के बीजों में जिंक और विटामिन-ई पाया जाता है। इससे सेल ग्रोथ सुधरती है और रिपेयर भी होती है।
• बेसन में प्रोटीन होता है। यह भी टिश्यूज को हेल्दी रखने का काम करता है।
• रॉक सॉल्ट डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन में मदद करता है और पाचन को सुधारता है।
Ingredients
- ¼ कप चिया बीज
- ⅛ कप कद्दू के बीज
- ¼ कप सूरजमुखी के बीज
- ¼ कप आलसी के बीज
- ¼ Tsp रॉक साल्ट
- 1 Tbsp बेसन
- 250 Ml पानी
Method
सभी सामग्री को एक कटोरे में रख लें।
इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
इसे लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें।






