Jaundice Problem Solution: जॉन्डिस एक ऐसी बीमारी है जो रोग संक्रमण के कारण होती है। जॉन्डिस को पीलिया भी कहते हैं। ये बीमारी दूषित पानी और खाना खाने से होती है। अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो जॉन्डिस एक खतरनाक रूप ले लेती है। इस बीमारी के कारण आपका लीवर काम करना बंद कर दिया है और आपको भूख लगना भी कम हो जाती है। पर अगर आप जॉन्डिस की समस्या से जूझ रहें हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

मूली का जूस
जॉन्डिस से जूझ रहें मरीजों के लिए मूली का जूस बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें सोडियम, फास्फोरस, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है। इससे जूस निकालने के लिए मूली की हरी पत्तियों को पानी में उबालना होगा, फिर जब ये गुनगुना हो जाए तो इसे छान लेना होगा।
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस लीवर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस लीवर को मज़बूत करता है। जिन लोगों को पीलिया की समस्या है, वो लोग डाइट में गन्ने का जूस जरूर शामिल करें।
आंवले का जूस
आपको बता दें, आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है। अगर आप पीलिया से जूझ रहे हैं, तो आंवला पाउडर या जूस का सेवन कर सकते हैं।
टमाटर का जूस
टमाटर, विटामिन सी, पोटैशियम, लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पीलिया के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए टमाटर के जूस में सेंधा नमक और काली मिर्च मिला लें। इस जूस का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






