- Prep
- 30 min
- Cook
- 14h
- Total
- 14h 30m
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना काफी कॉमन होता है। वहीं गर्मियों में लोग हर दूसरे दिन आइसक्रीम का लुत्फ उठाने कहीं बाहर जाते हैं। लेकिन रोजाना बाहर जाकर आइसक्रीम खाने से खर्चा भी काफी होता है। ऐसे में हम आपको आज घर पर बड़ी ही आसानी से बनने वाली टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम की रेसिपी बता रहे हैं। ये खासतौर से टूटी-फ्रूटी से बनाई जाती है। बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम खाना पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
टूटी फ्रूटी आइसक्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले 1/2 लीटर दूध लें और उसे दो हिस्सों में बाँट लें।
फिर आप एक मोटे तले के बर्तन में दूध का एक हिस्सा डालकर उसे उबलने रख दें।
तब तक आप दूसरे हल्के गर्म दूध में कॉर्न फ्लोर,GMS Powder, CMC Powder और 4 टेबल स्पून चीनी मिक्स कर दें।
अब आप इस दूध को उबलते हुए दूध में मिक्स कर दें।
बची हुई चीनी भी उबलते हुए दूध में डालकर उसे इतना उबाले की वो गाढ़ा हो जाए और फिर गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें।
अब आप एक एयर टाइट डब्बा लें और उसमें इस आइसक्रीम के पेस्ट को डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
करीब 3 से 4 घंटे जमने के बाद आप इसे चेक करें कि अच्छे से जमी है या नहीं।
फिर आप आइसक्रीम को एक बर्तन में निकालकर दो टुकड़ो में काट दें।
अब आप इस आइसक्रीम पेस्ट को अच्छे से फेंट लें और फिर इसमे 1 कप क्रीम या दूध की मलाई ,चॉकलेट एसेंस ,मिक्स फ्रूट एसेंस और रेड एंड ऑरेंज कलर डालकर इलेक्टिक हैंड ब्लेंडर से अच्छे से मिक्स कर लें।
अंत में आप इसमे टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छे से मिक्स करके एक बार फिर एयर टाइट डब्बे में डालकर उसे जमने के लिए 7 से 8 घंटों के लिए रख दें।
इस प्रकार आपकी टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम बनकर तैयार है।






